डॉ. अमित राय जैन बने शेखावाटी विश्वविद्यालय में मानद आगंतुक प्रोफेसर!

● डॉ. अमित राय जैन बने शेखावाटी विश्वविद्यालय में मानद आगंतुक प्रोफेसर!
● इतिहास, मुद्राशास्त्र, पांडुलिपि विज्ञान और धार्मिक साहित्य के क्षेत्र में योगदान को मिली बड़ी मान्यता!
● अमित राय जैन की इस उपलब्धि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ेगा!

जनपद बागपत के बड़ौत नगर निवासी इतिहास और संस्कृति के प्रख्यात शोधकर्ता डॉ. अमित राय जैन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर (राजस्थान) ने मानद आगंतुक प्रोफेसर (Honorary Visiting Professor) नियुक्त किया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय के निर्देश पर कुलसचिव की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि डॉ. जैन की विद्वत्ता और शोध कार्य से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

नियुक्ति की शर्तों के अनुसार डॉ. जैन समय-समय पर विश्वविद्यालय में आकर व्याख्यान देंगे, शोधार्थियों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा विभागीय शोध गतिविधियों और पाठ्यक्रम विकास में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही, वे विश्वविद्यालय में विशिष्ट शेखावाटी शोध केन्द्र की स्थापना व संवर्धन में भी योगदान देंगे।

ज्ञात हो कि डॉ. अमित राय जैन ने न्यूमिज़मैटिक्स (मुद्राशास्त्र), पांडुलिपि विज्ञान, पुरातत्व और धार्मिक साहित्य पर गहन शोध किया है। उनके कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके द्वारा करीब 50 से अधिक पुस्तक प्रकाशित होकर संपूर्ण विश्व के अतिविशिष्ट विश्वविद्यालयों एवं पुस्तकालयों में अनुसंधान करने वाले शोधार्थियों को लाभ प्रदान कर रही हैं! वर्तमान में डॉ. जैन सभी ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री के अति महत्वपूर्ण पद दायित्व पर हैं, इस अति विशिष्ट उपलब्धि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं जनपद बागपत का गौरव संपूर्ण भारत के बुद्धिजीवियों के मध्य में बढ़ेगा!

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा जताया है कि डॉ. जैन की नियुक्ति से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और अध्यापकों को गहन शैक्षणिक लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान और सशक्त होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य हरिभद्र सूरि : एक परिचय

8000 जैन साधुओं के नरसंहार का इतिहास....

V.K. Rajwade research centre Dhule